MS Word का उपयोग कहाँ कहाँ होता है?

MS Word का उपयोग कहाँ कहाँ होता है?


यह एक official word processor application software है जिसका इस्तेमाल office में बहुत सारे कामों को करने के लिए किया जाता है जैसे:
  • Letter लिखने में
  • Notice लिखने में
  • Resume बनाने में
  • Mail merge करने में
ऐसे बहुत सारे जगहों पर जैसे School में, Office में, College में इस software का इस्तेमाल ऊपर दिए गए सभी चीज को लिखने के लिए किया जाता है|

MS Office 2010 Home Interface

MS Word Interface
MS Word Interface
ऊपर दिया गया image MS word 2010 का homepage interface है मतलब की जब आप MS word को open करेंगे तो आपको ऊपर के image जैसा show होगा| दोस्तों मैं पहले ये बता दूँ की MS Word 2007 में एक office button दिया गया था लेकिन 2010 वाले version में उसके जगह पर File Menu दे दिया गया है|

Menu Bar

Menu bar के अंतर्गत सभी menu आ जाते हैं जैसे की File, Home, Insert, Page Layout, References, Mailings, Review, View. इसे tab बार भी कहा जाता है| जब भी आप menu बार या tab बार पर click करेंगे तो एक ribbon menu open होता है| यह Title bar के जस्ट निचे होता है|

Title Bar

Title बार सबसे उपरी हिस्से को कहा जाता है जहाँ पर File name show होता है| जब तक आपका file किसी भी नाम से save नहीं रहेगा तब तक title बार में document 1 के नाम से show होगा और जब आप उस file को किसी भी नाम से save कर देंगे तो फिर title bar में Saved file name show होगा| Title बार में सबसे right side में तीन button होते हैं Minimise, Maximise और Close button.

Quick Access Toolbar

जैसा की नाम से ही पता चल रहा है की जल्दी access होने वाला टूलबार| जी हाँ दोस्तों जैसे आपको किसी भी file को save करना है तो आप Quick access toolbar में Save के icon से save कर सकते हैं इसके लिए आपको Menu में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी| यह Title bar के left side में होता है| जितने भी commands जो की ज्यादा use होने वाले हैं उन सभी commands को आप Quick access toolbar में add कर सकते हैं| इसके लिए आपको Quick access toolbar में दिए गए arrow के icon पर click करना होगा और उसके बाद More command पर click करना होगा|

Scroll Bar

Scroll bar right side में और फिर सबसे निचे show होता है| इसका काम document को ऊपर निचे करने के लिए होता है| Scroll bar Vertically और Horizontally होता है|

Status Bar

Status बार सबसे निचे में show होता है| Status bar में बहुत सारे option show होते हैं जैसे की Page number, Number of words, Zoom in and Zoom out इत्यादि| इसमें Zoom in और Zoom out करने के लिए एक plus और एक minus का symbol show होता है जिसके द्वारा आप page को Zoom in और Zoom out कर सकते हैं|

Writing Area

Writing area को text area कहा जाता है जिसमें document को लिखा जाता है| यह MS word का सबसे बड़ा भाग होता है| और शुरुवात में यह एक सादा पेपर की तरह होता है|

Features of MS Word – MS word की विशेषताएँ

Microsoft Word के बहुत सारे features हैं जिसके कारण यह official software बन चूका है| इसके सारे features के list अभी हम देख लेते हैं और फिर एक एक करके सभी के बारे में हम अलग पोस्ट लिखेंगे|
  1. Font Size of Selected Text (इसमें आप केवल selected text का भी font size change कर सकते हैं और साथ ही साथ Font से related सारे work कर सकते हैं जैसे font color, Bold, Italic, Underline, Strikethrough इत्यादि), Simple शब्दों में कह सकते हैं Font Formatting
  2. Paragraph Formatting (इसमें आप paragraph से related सारा work परफॉर्म कर सकते हैं जैसे Numbering, bullets, Multilevel list, Increase indent, Decrease indent, इत्यादि)
  3. Editing (इस area के अंतर्गत Find, Replace और Goto option आता है)
  4. Table creation
  5. Page
  6. Link adding
  7. Header & Footer
  8. Text
  9. Symbol
  10. Theme
  11. Page Setup
  12. Page Background
इन सब के अलावा इसके और भी बहुत सारे features हैं जिसके बारे में हम अगले पोस्ट में सीखेंगे| तब तक के लिए इतना ही|
If you like The Information please Do not forget to subscribe and share it with your friends.

    Related Links


    No comments:

    Post a Comment